सक्ती

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस स्टेडियम में मनाएंगे

सक्ती –  9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर पंडित दीनदयाल स्टेडियम, बुधवारी बाजार में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विद्या सिदार ने बताया कि कार्यक्रम में सिर्फ सक्ति जिले से नहीं, आसपास के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। समाज के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। आयोजन के लिए पारंपरिक नृत्य रखे जाएंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। सामाजिक एकजुटता दिखाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्टेडियम में मंच बनाया जा रहा है। पंडाल लगाया जा रहा है।