सक्ती

चंद्रपुर थाने क्षेत्र के ग्राम कोटवारों को अवैध प्रवासियों पर संदेह होने पर थाने में सूचना देने को कहा

सक्ती-  थाना चंद्रपुर  में आज दिनांक 03/08/2026 को  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक  तथा अनु. अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर  के आदेशानुसार थाना प्रभारी चंद्रपुर के द्वारा थाना चंद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत सभी ग्राम कोटवारों का मीटिंग लिया गया जिसमें अवैध प्रवासी, मुसाफिर, फेरीवाले, किरायदारों का नाम पता, मोबाईल नंबर, आधार नंबर, पेन कार्ड नम्बर, स्थाई पता , आने का दिनांक समय, जाने का दिनांक समय, पहचानने वाला का नाम पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि सम्पूर्ण जानकारी देने और संदेह होने पर तत्काल थाना सूचित करने समझाइश दिया गया।