सक्ती

तुरीधाम में ब्लॉक एवं सेक्टर अध्यक्षों की बैठक 2028 विधानसभा चुनाव में जीत और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का लिया संकल्प

तुरीधाम में ब्लॉक एवं सेक्टर अध्यक्षों की बैठक 2028 विधानसभा चुनाव में जीत और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का लिया संकल्प kshititech

सक्ती –  जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत तुरीधाम में ग्रामीण कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं, सेक्टर अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत करना और आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देना था। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने पोलिंग बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय, मजबूत और जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि 2028 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड मतों से जीत हासिल कर प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी।
वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सक्ती रश्मि गबेल, गुलजार सिंह ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेनका जायसवाल, सक्ती ब्लॉक अध्यक्ष राममोहन प्यारे, गिरधर जायसवाल, सादेश्वर गबेल, अमित राठौर, जनपद सदस्य सफीक अहमद, राजू जायसवाल, प्यारे लाल पटेल, लीलाधर पटेल, डी. पवन साहू, राम नारायण चौहान, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण कंवर, तेरस कंवर, कन्हैया कवर, सहित सक्ती ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और 2028 के चुनाव के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरने के संकल्प के साथ हुआ।