जुआ खेलते 05 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार ₹60,000 मूल्य का मशरूका जप्त,05 मोबाइल फोन, ₹10,000 नगद, 52 पत्ती ताश एवं चटाई बरामद

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत की गई प्रभावी कार्रवाई

सक्ती – पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 05 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। थाना सक्ती पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पनारी नहर पुल के पास आम रोड पर कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ तत्काल मौके पर पहुँची तथा घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भागने में सफल हो गए, जबकि 05 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी, मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. विक्की बरेठ, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुरेन्हापारा, सक्ती।
2. धनाराम देवांगन, उम्र 39 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, चांपा।
3. पुरुषोत्तम राठौर, उम्र 47 वर्ष, निवासी सिवनी वार्ड, उमरेली रोड, चांपा।
4. सत्यनारायण देवांगन, उम्र 37 वर्ष, निवासी संजयनगर, चांपा।
5. दुर्गेश सिदार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सरवानी, थाना सक्ती, जिला सक्ती।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 335/2026 के तहत धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा विधिसम्मत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सक्ती पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, नशीले पदार्थों एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

