सक्ती

सक्ती जिला चावल उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित.दिनेश शर्मा बने अध्यक्ष, अनिल अग्रवाल महामंत्री व अभिषेक अग्रवाल(गोलू)कोषाध्यक्ष मनोनीत

सक्ती – सक्ती जिला चावल उद्योग संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बाराद्वार सेंटर के आतिथ्य में श्याम राइस मिल परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में सक्ती, बाराद्वार, फगुरम, बोड़ासागर एवं डभरा क्षेत्र के सभी राइस मिलर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला चावल उद्योग संघ, जिला सक्ती (छ.ग.) की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष: दिनेश शर्मा (अन्नपूर्णा) बाराद्वा, महामंत्री अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल(गोलू), संरक्षक गण:
नोवेल वर्मा (पूर्व मंत्री, म. प्र. शासन), केशव चंद्रा (पूर्व विधायक, जैजैपुर), शिव अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, जिला चावल उद्योग संघ)।उपाध्यक्ष: डिम्पल अग्रवाल, रवि जिंदल (बंटी), संदीप अग्रवाल (सोनू), योगेश अग्रवाल (ST), सचिव राधेश्याम अग्रवाल,  प्रखर अग्रवाल आशीष खेतान, अजय बंसल, आशुतोष शर्मा (बॉबी), मार्गदर्शक मंडल: ओमप्रकाश अग्रवाल (ST), प्रेम अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, रामचरण अग्रवाल, सतीश जिंदल, विजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल मीडिया प्रभारी नितेश वर्मा, नन्दलाल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सुनील जिंदल बनाए गए एवं बैठक के दौरान एकता और समरसता के साथ उद्योग हित में कार्य करने का संकल्पबैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा “अन्नपूर्णा” ने सभी मिलर्स का आभार व्यक्त करते हुए एकता तथा समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनुभवी और युवा मिलर्स के बेहतरीन समायोजन के साथ इस सशक्त टीम का गठन किया गया है। वर्तमान समय में राइस मिल व्यवसाय के समक्ष आ रही विभिन्न कठिनाइयों और समस्याओं का समाधान हम सभी एकजुट होकर मजबूती से करेंगे।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं नई कार्यकारिणी के गठन पर जिले के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सहर्ष बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।