सक्ती

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शिवरीनारायण शाखा नए भवन में हुई स्थानांतरित

जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शिवरीनारायण शाखा के नवीन भवन परिसर का उद्घाटन दिनांक – 22/07/2026 को बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने ग्राहकों को बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग तथा विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे कार लोन, होम लोन और गोल्ड लोन सहित अन्य बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से अधिक से अधिक डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों ने बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और बेहतर ग्राहक सेवा की प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कोरबा नितिन चौधरी, शाखा प्रबंधक अखलेश कुमार वर्मा , प्रबंधक जय शंकर चौधरी, प्रबंधक किशोर कुमार सोने, सहायक प्रबंधक शंकर सिंह ठाकुर, कुमारी आकृति सिंह सहित बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक उपस्थित रहे।