अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई सक्ती द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया बृहद वृक्षारोपण


एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के आतिथ्य में हुआ वृक्षारोपण

सक्ती । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल के निर्देशन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई सक्ती के तत्वाधान में जिले के कप्तान एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की आतिथ्य में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत संस्कार पब्लिक स्कूल में फलदार और छायादार पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों एवं संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं उन्हें पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया । तत्पश्चात सक्ती जिलाध्यक्ष मुकेश बंसल एवं उनके पदाधिकारियों के नेतृत्व में अतिथियों द्वारा पौधों का वृक्षारोपण कार्य प्रारंभ किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि भावी पीढ़ी के उज्जवल और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखते हैं। इस पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पेड़ हमें केवल छाया ही प्रदान नहीं करते उनसे हमें फल ,फूल और ऑक्सीजन इत्यादि भी मिलता है तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए प्रति व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
सम्मेलन के सदस्यों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित रूप से पानी देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में नीम, पीपल, बरगद, आम और जामुन जैसे विभिन्न उपयोगी पौधे लगाए गए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजय रामचंद्र, विजय डालमिया, राजकुमार अग्रवाल राजू, महेंद्र जिंदल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई सक्ती के अध्यक्ष मुकेश बंसल, जिला महामंत्री प्रकाश अग्रवाल ट्राली, संजय अग्रवाल, संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रकाश अग्रवाल, कालू रघुनाथ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल चिंटू, राहुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आर के ,युवा वर्ग इत्यादि लोग उपस्थित थे , जिन्होंने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

