सक्ती

आबकारी विभाग की अवैध शराब पर कार्यवाही

सक्ती – जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब बनाने वाले स्थान को चिन्हित करके आबकारी विभाग को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 13/7/2026 को ग्राम चारपारा थाना – मालखरौदा निवासी हिना महिलागें पति दिनेश महिलांगे के द्वारा अवैध रूप से अपने घर से महुआ शराब बेचने की शिकायत पर खरीदार से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब की बिक्री की पुष्टि होने पर हिना महिलाओं के घर की विधिवत तलाशी लेने पर उसके घर के बाड़ी में झाड़ियों में छिपा कर रखा 6 पीले प्लास्टिक जरिकेनों में भरा कुल 18 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया । आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड में जेल दाखिला किया गया।