स्कूल पहुंच कर शिक्षिका ने किया हस्ताक्षर और चली गई स्कूल से. जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ने दिए कार्रवाई के निर्देश

सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद अनेको स्कूलों में शिक्षक लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। तथा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सक्ती द्वारा दिनांक 13.07.2026 को छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी अवसर परीक्षा 2026 का परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मालखरौदा व स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जैजैपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, परीक्षा केन्द्र मालखरौदा में कुल 63 विद्यार्थियों में 56 विद्यार्थी उपस्थित 07 अनुपस्थित व परीक्षा केन्द्र जैजैपुर में कुल 88 में 81 उपस्थित व 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इस परीक्षा हेतु जिले में 04 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है जो सभी विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित है। जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक व सूचारू रूप से संचालित हो रही है। परीक्षा केन्द्र निरीक्षण उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय हाईस्कूल आमगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है, संस्था में जयंती श्रीवास, व्याख्याता (एल.बी.) हस्ताक्षर कर अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित पाई गई इस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वाघ द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए, संस्था प्रमुख को कड़ी फटकार लगाई एवं आहरण संवितरण अधिकारी, प्राचार्य शासकीय उमावि, परसाडीह पारसनाथ खुंटे को निरीक्षण दिनांक का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया, साथ ही संस्था में अल्पदर्ज संख्या पाए जाने पर दर्ज संख्या में आवश्यक सुधार के साथ साफ-सफाई व समय पर संस्था में उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कराये जाने के निर्देश शिक्षकों को दिये गये।




