सक्ती जिले के सहकारी समितियों में सहकारी झंडा का किया गया ध्वजारोहण सहकारी गीत का भी हुआ आयोजन

29 जून से आने वाले छह जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह
सक्ती – छत्तीसगढ़ में सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से छह जुलाई तक ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ।
सप्ताह भर प्रदेश की सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) सहित सभी सहकारी समितियों में सदस्यता अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, सहकार दौड़, वृक्षारोपण, मृदा परीक्षण, कृषक संगोष्ठी तथा विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और ग्रामीण उद्यमियों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ना तथा इसकी गतिविधियों का विस्तार करना है।
इसी क्रम में सक्ती जिले में भी 29 जून से छह जुलाई तक ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ के तहत विभिन्न आयोजन सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय में उपस्थिति में संपन्न हुए, प्रथम दिन सेवा सहकारी समिति में सहकारी सप्ताह अंतर्गत पोरथा समिति में सहकारी झंडा का ध्वजारोहण जनप्रतिनिधियों किसानों की उपस्थिति में किया गया तत्पश्चात सहकारी गीत उपस्थित सभी ने एक स्वर में गाया..। एवम समिति में बायलाज का वाचन शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र तिवारी द्वारा पढ़कर कर सभी किसानों को अवगत कराकर जानकारी दी गई और समिति प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम पौधा का रोपण किया गया ।
इस अवसर पर संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाए बिलासपुर बसंत कुमार,मनीष खोब्रागडे सहायक पंजीयक जिला सक्ती, शैलेंद्र तिवारी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक सक्ती,अभिषेक मिश्रा सहकारी विस्तार अधिकारी ब्लाक सक्ती,आर .सी .ध्रुव अंकेक्षक सक्ती , प्रेम पटेल प्राधिकारी अधिकारी पोरथा, सहकारी समिति के विभिन्न कर्मचारी एवं कृषक बंधु उपस्थित रहे ।
सहकारी सप्ताह के 7 दिन की कार्ययोजना के तहत दूसरे दिन 30 जून को समितियां में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रमुखता….
सहकारी सप्ताह के लिए तैयार फ्लेक्स बैनर लगाकर निम्न कार्यक्रम आयोजन किया जाना है –
1. सुबह 10 बजे तक सभी समितियों में प्राधिकृत अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में झंडा फहराना है।
2. सहकारी गीत का गान करना है।
3. अपने समिति के उपविधि का वाचन करना है।
4. नया सदस्य बनाना है।
5. समिति के कार्यों एवं उससे किसानों को होने वाले लाभ के बारे में चर्चा करना है।




