सक्ती

सक्ती जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, प्रथम दिवस 87.19% कवरेज

सक्ती जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, प्रथम दिवस 87.19% कवरेज kshititech

सक्ती- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले में तीन दिवसीय अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सक्ती में भाजपा किसान मोर्चा राज्य स्थायी समिति सदस्य एवं पूर्व कोषाध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह गबेल द्वारा बच्चों को पोलियो की “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर. के. राज सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में 801 पोलियो बूथ स्थापित किए गए। प्रथम दिवस जिले में 87.19% बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। आगामी दो दिनों के मॉप-अप राउंड में घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। अभियान की मॉनिटरिंग हेतु जिले के सभी विकासखंडों में, खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO), ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर बूथों एवं फील्ड गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। यूनिसेफ की टीम ने भी ग्रामीण क्षेत्रों एवं पोलियो बूथों का निरीक्षण कर अभियान की मॉनिटरिंग की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने सभी अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और मॉप-अप राउंड के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें।