28 जून को सक्ती जिले में 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक

टेमर में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सोनी ने किया अभियान का शुभारंभ
सक्ती – 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सक्ती जिले के विभिन्न स्थानों पर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई तथा जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो एवं सक्ती जिले की सीएमएचओ डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल के निर्देशन में जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक स्थानो पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया तो वही सक्ती विकास खंड के ग्राम पंचायत टेमर में भी आंगन बड़ी केंद्र क्रमांक 03 में शासन के निर्देशानुसार प्रातः 08 बजे मितानिन श्रीमती योगेश्वरी पटेल एवम श्रीमती जानकी पटेलद्वारा पल्स पोलियों अभियान के तहत कार्यक्रम की शुरूआत देवेन्द्रसोनी ने दो बूंद पल्स पोलियों पिलाकर किया,बड़ी संख्या मेंमाताएं अपने बच्चों जिनको उम्र 0 से 05 वर्ष को पल्स पोलियों की दो बूंद पिलाने आंगन बाड़ी क्रमांक 03 पहुंचे।




