लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस


सक्ती । आल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती के सदस्यों ने चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योगा डे पर सामुहिक योग किया । योग गुरु डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डा शालू पाहवा ने सब को ताड़ आसन, वृक्षाआसन, प्राणायाम,भ्रमणी प्राणायाम, कपालभाति जैसे विभिन्न योगा आसन करवा सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा सभी योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा अवश्य बनाएं इस अवसर पर लीनेस मंजु जायसवाल ने कहा कि सभी को प्रतिदिन समय निकाल कर योग अवशय करना चाहिए इससे हमारा जीवन स्वस्थ एवं सुखमय रहेगा। इस अवसर पर लीनेस अनीता सिंह, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन ली प्रिया दुबे, सचिव ली निकहत करीम मलिक, चेयरपर्सन ली मीरा देवांगन, माइक्रो चेयरपर्सन ली विनीता जायसवाल, निधी सिंह, पूनम साहू, माइक्रो चेयरपर्सन ली,प्रभा जायसवाल,कलेश्ववरी साहू, ललिता साहू एवं जूनियर क्लब के सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




