सक्ती
20 जून को राधा कृष्ण मंदिर में. स्व. राजेश कुकरेजा (कालू) का पगड़ी रस्म कार्यक्रम

पूज्य सिंधी पंचायत सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

सक्ती – सक्ती शहर के वार्ड क्रमांक– 06 बुधवारी बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी आनंद प्रोविजन के संचालक स्वर्गीय राजेश कुकरेजा जी कालू का विगत दोनों आकस्मिक निधन हो गया था। जिनका पगड़ी रसम कार्यक्रम कल दिनांक- 20 जून 2026 दिन- शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार कोरबा रोड सक्ती में रखा गया है। राजेश कुकरेजा कालू के निधन पर पूज्य सिंधी पंचायत सक्ती सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे.एवं वर्तमान में सक्ती शहर के बाराद्वार रोड में सिंह ढाबा के सामने निवासरत थे।




