जिला मुख्यालय सक्ती में संपन्न हुई कराटे ग्रेडिंग परीक्षा

आशिहारा कराटे इंटरनेशनल ने किया था आयोजन
सक्ती – आशिहारा कराटे इंटरनेशनल (दक्षिण अफ्रीका) के द्वारा 14 जून 2026 को सक्ती नगर के शुभम ग्रीन में बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा एवं वितरण का कार्यक्रम रखा गया रखा गया। जिसमें ज़िला कराटे संघ सक्ती के 85 विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई तथा उन्हें बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्नेहासिस डे (छत्तीसगढ़ प्रमुख ,आशिहारा कराटे इंटरनेशनल), पुतुल डे (सचिव, ज़िला कराटे संघ सक्ती), एम विकास देवांगन (उपाध्यक्ष, ज़िला कराटे संघ सक्ती), राजेश यादव (सह सचिव, ज़िला कराटे संघ सक्ती), मानी कुमार यादव (कोषाध्यक्ष, ज़िला कराटे संघ सक्ती), विमल बेरा (ज़िला कराटे संघ सक्ती), कुन्तला यादव (ज़िला कराटे संघ सक्ती), एवं सेंसई रॉनित डे विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ सचिव ने बताया कि हमारी संघ के द्वारा ज़िला स्तर पर प्रत्येक रविवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में निःशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया जाता है एवं आत्मरक्षा सीखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत कर भविष्य के विषम परिस्थितियों के लिए तैयार किया जाता हैं। हमारा लक्ष्य हैं कि पूरे ज़िले के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे कर आत्मनिर्भर बनाना हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के बेल्ट व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सभी सदस्यों एवं शुभम ग्रीन के द्वारा विद्यार्थियों की ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था कर विशेष सहयोग किया गया।




