सक्ती

16 जून से छत्तीसगढ़ में खुल जाएंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल. सरकार ने जारी कर दिया आदेश

सक्ती – लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के पत्र क्र./विद्या/50/शाला संचालन /2026-27/271नवा रायपुर, दिनांक 12.06.2026 के अनुसार समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग छत्तीसगढ।समस्त जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को निर्देशित करते हुए 16 जून 2026 से शालाओं के संचालन के संबंध मेंसंदर्भ:- छ.ग.शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर का पत्र क्रमांक GENCOR-35010/2449/2025-SCHOOLEDUCATION SECTION, दिनांक 16.04.2026 के तहत बताया गया है कि उपरोक्त संदर्भित आदेश द्वारा दिनांक 20.04.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावशील है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 मंगलवार से प्रारंभ किया जावे। प्रथम दिवस से ही अध्ययन-अध्यापन समय-सारणी अनुसार समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में सुनिश्चित किया जावे।