बम्हनीडीह ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शोकाकुल परिवार को संवेदना प्रकट करते हुए किया सहयोग

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलादेही में अंशकालीन सफाई कर्मी की करंट लगने से हुई मौत
सक्ती/ बिर्रा- विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलादेही में अंशकालीन सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत स्वर्गीय राजन कर्ष का गत दिनों करंट की चपेट में आने से असामयिक निधन हो गया। इस दुःखद घटना से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। दुःख की इस घड़ी में विकासखंड बम्हनीडीह के संकुल केन्द्र बिर्रा, संकुल केंद्र सिलादेही, संकुल केंद्र तालदेवरी, संकुल केंद्र डीडीएस बिर्रा, और संकुल केंद्र सेमरिया के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए शोकाकुल परिवार को 27,500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए हैं।
गौरतलब है कि विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलादेही में पदस्थ सफाई कर्मचारी राजन कर्ष का अचानक मृत्यु हो जाने पर संकुल केन्द्र बिर्रा, संकुल केंद्र सिलादेही, संकुल केंद्र तालदेवरी, संकुल केंद्र डीडीएस बिर्रा, और संकुल केंद्र सेमरिया के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मानवीय संवेदनाओं को व्यक्त किए हैं। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक छवि कुमार पटेल ने कहा कि यह सहयोग राशि दुःख की इस घड़ी में परिवार के लिए एक छोटा सा सहारा है। शिक्षकों द्वारा किया गया यह सहयोग समाज में आपसी सहयोग, एकता और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला सराहनीय प्रयास है। नर सेवा ही नारायण सेवा के वाक्य को यहां पर शिक्षकों ने चरितार्थ कर दिखाया है। उनके इस नेक कार्य की क्षेत्र भर में प्रशंसा हो रही है। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतक को श्रद्धांजलि दिए और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिसमें संकुल समन्वयक गुरुप्रसाद भतपरे, छबि कुमार पटेल, लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, फिरत राम केंवट, मुकुंद राम कश्यप, रितेश कुमार कश्यप, प्रीतम खूंटे, तुलेश्वर कुमार देवांगन, रामेश्वर पटेल, रामकृष्ण डडसेना सहित अन्य शिक्षक गण भी शामिल हुए।




