करंट की चपेट में आए हनुमान लंगूर का सफल रेस्क्यू

मां और शावक सुरक्षित

सक्ती – सक्ती नगर के वार्ड क्रमांक 02, कसेरपारा से हनुमान लंगूर के करंट लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू कार्य किया गया। नगर में वार्ड नंबर 2 कसेरपारा स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर में मादा बंदर बच्चे सहित ट्रांसफार्मर में उछल कूद करते समय आ गिरे ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित होने से मादा बंदर अपने बच्चों सहित नीचे आ गिरी एवं विद्युत प्रवाह से उसका शरीर झुलस गया एवं उसके कमर में भारी चोट आई रेस्क्यू के दौरान स्थानीय गौ सेवा समिति, पत्रकार राम नारायण गौतम जी एवं आम बजरंग दल के सदस्य भी मौके पर उपस्थित रहे और आवश्यक सहयोग प्रदान किया। वन विभाग प्रमुख ईशांत राठौर के वाहन से घायल लंगूर एवं उसके शावक को सुरक्षित रूप से वन विभाग परिक्षेत्र ले जाया गया। उस समय वहां पर उपस्थित मोहल्ले वासियों ने नगर के गौ सेवक तथा वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई वन विभाग द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आहत बंदर को डॉक्टर बुलाकर उपचार करवाया गया एवं उसे वन विभाग में देख भाल के लिए रखा गया उनको तुरंत उपचार मिलने से बंदर एवं उसके शरीर से चिपके हुए बच्चे की जान बच गई अभी वह वन विभाग के कर्मचारियों के निगरानी में उसका इलाज चल रहा है इसके पश्चात AVFO गौतम बंजारे द्वारा मां और उसके शावक का आवश्यक उपचार किया गया। वर्तमान में मां और बच्चा दोनों वन विभाग के संरक्षण में हैं तथा पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस मानवीय कार्य में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, वन विभाग के अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों का सराहनीय योगदान रहा।




