सक्ती

अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त

सक्ती –  जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो अपराधियों के उपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की सक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा दिनांक 07.06.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम भुरसीडीह में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी भागवत लाल पटेल पिता स्व. मनोहर लाल पटेल उम्र 36 वर्ष सा. भूरसीडीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग.के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 2000 रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।