सक्ती

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर  2026-27 संपन्न

सक्ती –  जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026-27 का आयोजन सक्ती में दिनांक 14 मई से प्रारंभ होकर दिनांक 04 जून तक चला जिसका विधिवत रूप से समापन समारोह दिनांक 05 जून को सेजस सक्ती में आयोजित किया गया । समापन समारोह में मुख्य रूप से सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल , जिला फुटबाल संघ के सचिव दीपक गुप्ता , एन पी गोपाल जिला एथलेटिक्स संघ सचिव , जिला कबड्डी संघ के जिला उपाध्यक्ष बाबू लाल सिदार, जिला कराते संघ अध्यक्ष स्नेहाशीष डे मंचासिन थे। इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में कराते , फुटबाल , बॉलीबॉल, खो खो, कबड्डी , सॉफ्टबॉल , लॉनटेनिस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन के लगभग 300 से अधिक बालक/ बालिकाओं ने प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र अभ्यगतों के हाथों प्रदान किया गया। शिविर में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले विशेषज्ञों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को दीपक गुप्ता, एन पी गोपाल तथा मुख्य अभ्यागत श्री अभिषेक शर्मा ने संबोधित करते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे रहने की अपील करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में भोग सिंह कंवर, राजेश नायक , विनोद उरांव, खगेश भारद्वाज, बबीता गोंड, मोहन सिंह राठिया , राजकुमारी गबेल, कलेश्वरी साहू, अजय किशोर साह, किशन राट्रे, रामनारायण धीवर , का योगदान रहा। कार्यक्रम में रामकुमार कांत, धनेश पटेल, राज कुमार अग्रवाल, सूरज सिंह राजपूत सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन जिला खेल अधिकारी हरि पटेल ने किया।