सक्ती के प्रतिष्ठित सिंघल परिवार की भाजी रितिका अग्रवाल ने एमबीबीएस की परीक्षा में करी सफलता अर्जित


सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म कृपाराम झब्बू राम सिंघल राधेय ट्रेडर्स के संचालक राधेश्याम अग्रवाल की नतनीन। मुकेश अग्रवाल. सतीश अग्रवाल. दीपक अग्रवाल एवं भजन गायक विक्की सिंघल की भाजी सुश्री रितिका अग्रवाल सुपुत्री राजेश अग्रवाल एवं श्रीमती दुर्गा देवी अग्रवाल सारंगढ़ ने एमबीबीएस की परीक्षा में सफलता अर्जित कर पूरे परिवार को गौरवान्ति किया है। तथा रीतिका की सफलता पर जाहां अग्रवाल -सिंघल परिवार हर्षित है तो वहीं रितिका प्रारंभ से ही मेधावी रही है एवं उन्होंने चिकित्सा सेवा को अपना लक्ष्य निर्धारित कर इस क्षेत्र में एक बड़ी सफलता अर्जित की है। रितिका की सफलता पर उनके नाना राधेश्याम अग्रवाल एवं परिवार जनों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
सारंगढ़ के प्रतिष्ठित परिवार की बिटिया है रितिका
सुश्री रितिका अग्रवाल सारंगढ़ के प्रतिष्ठित राजेश बुक डिपो के संचालक राजेश अग्रवाल की मेधावी बिटिया है। तथा सारंगढ़ शहर में यह परिवार एक प्रतिष्ठित परिवार के रूप में जाना जाता है
भजन गायक विक्की सिंघल ने कहा- रितिका की यह सफलता कड़ी मेहनत का परिणाम
एमबीबीएस की परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाली सुश्री रितिका अग्रवाल के मामा एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक विक्की सिंघल सक्ती ने कहा कि रितिका की यह सफलता कड़ी मेहनत। समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। इन्होंने यह सफलता अर्जित कर सिर्फ अपने परिवार का ही नाम रोशन नहीं किया बल्कि उन सभी के लिए एक प्रेरणा बन गई जो कि बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं।




