भाजपा-कांग्रेस ने करी राज्यसभा के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा

भाजपा ने 11 तो वहीं कांग्रेस में 07 प्रत्याशी करें घोषित. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पवन खेड़ा कर्नाटक से बनाए गए प्रत्याशी

सक्ती – आने वाले दिनों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने जहा अलग-अलग राज्यों में 11 प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश से ताई तागा, गुजरात से राजू भाई शुक्ला, मुकेश भाई राठवा, मानसिंह परमार, जितेंद्र मेघ जी भाई कंजरिया, मध्य प्रदेश से तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल, मणिपुर से श्रीमती शारदा देवी, राजस्थान के श्रीमती डॉक्टर अलका गुर्जर, डॉ सतीश पूनिया एवं उड़ीसा से देवाशीष सामंत राय प्रत्याशी बनाए गए हैं। उपरोक्त आदेश भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मुख्यालय के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी किया गया है
कांग्रेस पार्टी ने घोषित किए 07 प्रत्याशी
राज्यसभा के द्वि वार्षिक चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणु गोपाल ने चार जून 2026 को एक आदेश जारी कर 07 राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खड़गे। पवन खेड़ा। मंसूर अली खान। मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन राजस्थान से नीरज डांगी। तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती एवं झारखंड से प्रणव झा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।




