सक्ती

मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा ने भीषण गर्मी में लोगों को पिलाया ठंडा शरबत

27 मई को अग्रवाल युवा मंडल द्वारा किया जाएगा मिट्टी के सिकोरों का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा ने भीषण गर्मी में लोगों को पिलाया ठंडा शरबत kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर में जन सेवा समाज सेवा एवं जन कल्याण के लिए लगातार काम करने वाली मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा ने 26 मई भीषण गर्मी की प्रचंडता को देखते हुए ठंडे शरबत एवं पानी का वितरण किया। इस दौरान मंच के सदस्य काफी संख्या में मौजूद रहे तो वहीं मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया एवं पूर्व अध्यक्ष सुधीर सराफ तथा राजकुमार अग्रवाल राजू ने बताया कि मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत जल सेवा एवं गर्मी में शीतल पेय पदार्थ का वितरण कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है। तथा सक्ती शाखा भी इस दिशा में अग्रणी रूप से प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करती है। मंच की सक्ती शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जहां लोगों ने शरबत पीकर अपने गले को तर किया तो वहीं इस भीषण गर्मी में राहत पाते ही मंच सदस्यों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर के प्रतिष्ठान में बारहों महीने मंच स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप अमृत धारा योजना के अंतर्गत आम जनता को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है।
सक्ती में हाई स्कूल के सामने 25 साल से मारवाड़ी युवा मंच की चल रही अमृत धारा योजना सक्ती शहर के बालक हाई स्कूल के सामने मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा द्वारा विगत 25 वर्षों से ठंडे पानी का वाटर कूलर लगाकर सार्वजनिक अमृतधारा योजना अंतर्गत पेयजल सेवा दी जा रही है। जो की लगातार बेहतर ढंग से बारहों महीने संचालित हो रही है। इसके लिए मंच की सक्ती शाखा द्वारा अमृत धारा योजना के वाटर कूलर का रखरखाव करवाकर लोगों को ठंडा पानी एवं शुद्ध पानी मिल सके इस दिशा में पहल की गई है। तथा इस अमृत धारा प्रोजेक्ट की स्थापना छत्तीसगढ़ शासन के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री एवं सक्ती के विधायक मेधाराम साहू की विधायक निधि से की गई थी।
अग्रवाल युवा मंडल द्वारा 27 मई को किया जाएगा मिट्टी के सिकोरों का वितरण अग्रवाल सभा सक्ती के अंतर्गत नवगठित अग्रवाल युवा मंडल द्वारा 27 मई 2026 दिन- बुधवार को अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में शाम 6:00 बजे गौरव पथ मार्ग के किनारे स्थित उनके कार्यालय में सिकोरों का वितरण किया जाएगा। अग्रवाल युवा मंडल सक्ती के नव नियुक्त अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल अनुराग एवं सचिव सुमित सराफ ज्वेलर्स बनवारी लाल प्रेमचंद ने बताया कि भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को पानी उपलब्ध करवाने की दिशा में मिट्टी के सीकोरे लाएं गए हैं। तथा इन सिकोरों के माध्यम से आम जनता को सिकोरो का वितरण कर पशु पक्षियों को जल सेवा देने की दिशा में यह पहल की जाएगी। अग्रवाल युवा मंडल ने सभी समाज बंधुओ को इस अवसर पर उपस्थित होने का भी आग्रह किया है।