सक्ती

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 28 मई को गोपालपुर में समाधान शिविर होगा आयोजित

शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

सक्ती – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत माध्यमिक शाला गोपालपुर में 28 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आयोजित गोपालपुर समाधान शिविर में ग्राम पंचायत गोपालपुर, अमलडीहा, अमलीपाली, बालपुर, बरहागुड़ा, बोरसी, चंदली, डोमनपुर, हरदी, कलमा, कांशीडीह, मड़वा, मिरौनी, नावापारा म, पलसदा, परसापाली, पेण्डरूवां, सिरौली ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु श्रम अधिकारी, जिला सक्ती को गोपालपुर शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।