प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा मादक पदार्थ से नशा नहीं भगवान की भक्ति भजन से नशा करो


सक्ती – प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में नशा मुक्त जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, रुक्मणी दीदी बिंदु दीदी राजश्री दीदी दत्ता ग्रे भाई के द्वारा दीप प्रज्वलित कर नशा मुक्ति का शपथ दिलाते हुए नशा मुक्ति अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो नगर के विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए सभी को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरुकता का संदेश दिया सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनता को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज का निर्माण करने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान जिले के प्रत्येक ग्रामों में जाकर लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे एवं नशा से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में उन्हें जानकारी प्रदान करेंगे कमलेश जांगड़े ने कहा नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है । आज कई युवा वर्गों के द्वारा घातक मादक पदार्थो का उपयोग किया जा रहा है । इन जहरीले और नशीले पदार्थो के सेवन से शारीरिक, मानसिक , आर्थिक हानि एवं सामाजिक वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है । नशा किसी प्रकार का भी हो व्यक्तित्व के विनाश, निर्धनता की वृद्धि और मृत्यु के द्धार खोलता है। इस के कारण परिवार तक टूट रहे हैं। हम सभी को एक जुट होकर नशे के इस आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त करना परम आवश्यक है। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता प्रीतम सिंह गबेल, रुक्मणी दीदी बिंदु दीदी राजश्री दिव्या माउंट आबू से आगे दत्तात्रे विमल अग्रवाल दमयंती देवांगन आरती पटेल प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान के दीदी भैया सहित दुरदराज से आए ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे


