बाराद्वार थाने ने करी अवैध कच्ची महुआ शराब के कोचियों के खिलाफ कार्रवाई

अवैध शराब कारोबारियो पर लगातार की जा रही आबकारी की कार्रवाई

सक्ती – अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा कार्यवाही कर भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है एवं बाराद्वार थाने के नगर निरीक्षक नरेंद्र यादव के निर्देशन पर शराब के अवैध कारोबारियो पर कार्रवाई कर आबकारी के मामले बनाए जा रहे हैं। पुलिस थाना बाराद्वार में प्रकरण में 01 आरोपिया से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपिया को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है एवंअपराध क्रमांक 171/26 धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।नाम आरोपिया – किरन कुमारी साहू पति नारायण साहू उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्र 08 सरवानी।थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग है। पुलिस थाना बाराद्वार से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सक्ती के थाना क्षेत्रो मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले अपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की सक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा दिनांक 21.05.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम सरवानी में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपिया किरन कुमारी साहू पति नारायण साहू उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्र 08 सरवानी थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग. कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 1500/- रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपीया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


