सक्ती
तेज आंधी से वंदना ट्रेलर्स एंड बॉडी मैन्युफैक्चरिंग प्राईवेट लिमिटेड सक्ती एवं वंदना एग्रो इंडस्ट्रीज सक्ती में हुई लाखों का नुकसान


सक्ती- दिनांक 13.05.2026 को शाम 4:00 से 5:00 बजे अचानक आई बवंडर आंधी तूफान ने सक्ती शहर में पेड़- पौधों के उखड़ने के साथ विद्युत व्यवस्था भी 24 घंटे के लिए बाधित रही । जिसमें शहर के एकमात्र औद्योगिक कारखाना वंदना टेलर्स एंड बॉडी मैन्युफैक्चरिंग प्राईवेट लिमिटेड सक्ती एवं वंदन एग्रो इंडस्ट्रीज सक्ती का भी टीन सेड स्पान उखड़ कर आसपास के क्षेत्र में चला गया जिसमें कारखाना का कार्य दो दिन तक प्रभावित रहा तथा किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। माना जा रहा है कि वंदना टेलर्स एंड बॉडी मेंन्यूफेक्चरिंग प्राईवेट लिमिटेड सक्ती में लगभग 25 से 30 लख रुपये का नुकसान तथा वंदना एग्रो इंडस्ट्रीज सक्ती में लगभग 35-40 लख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है


