रायगढ़सक्ती

नहीं रहे सक्ती के आर. के. प्रिंटर्स के संचालक समाजसेवी पूनम चंद अग्रवाल

अग्रवाल सभा, चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संगठनों ने भी श्रद्धांजलि 9 मई को सुबह होगा अंतिम संस्कार

सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म आर. के. प्रिंटर्स के संचालक राजीव अग्रवाल,रंजन अग्रवाल के पूज्य पिता एवं समाजसेवी पूनम चंद अग्रवाल का आज दिनांक- 8 मई 2026 दिन- शुक्रवार को दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक- 9 मई 2026 दिन- शनिवार को सुबह 8:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में होगा। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास आर. के. प्रिंटर्स , संतोषी मंदिर के सामने सक्ती से निकलेगी। पूनम चंद्र अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल सभा सक्ती ,मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न सामाजिक धार्मिक व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे मृदुभाषी मिलनसार धर्म परायण व्यक्ति थे।