सक्ती
महिला जागृति शाखा सक्ती कर रही सेवा के कार्य, सरकारी अस्पताल में किया शीतल पेय पदार्थों का वितरण


सक्ती – मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती की अध्यक्ष मीनल अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा शहर के जिला चिकित्सालय में जाकर प्रचंड गर्मी को देखते हुए मरीजों। उनके परिजनों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को शीतल पेय पदार्थ का वितरण किया गया। इस दौरान सदस्यों ने छाछ, लस्सी एवं ठंडा पानी पिलाया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल भी जाना। इस अवसर पर महिला जागृति शाखा सक्ती की अध्यक्ष मीनल अंकित अग्रवाल, शिल्पा मनीष कथूरिया, मीना दिलीप अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे


