सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने समर लुक ड्रेस कोड प्रतियोगिता का किया आयोजन

सक्ती- ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम डिस्ट्रिक्ट चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में प्रोजेक्ट के अनुसार लीनेस क्लब सक्ती ने होटल अभिलाषा में समर डे का आयोजन रखा।
       सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक एवं कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दूबे ने सभी सदस्यों का वेलकम गर्मी के प्रॉप जैसे आम, आइसक्रीम, तरबूज ,कोल्डड्रिंक पकडा कर  किया सभी सदस्यों ने गर्मी के ड्रेस में चश्मा, टोपी, लगाकर विभिन्न प्रकार के मनोरंजनात्मक गेमों का आनंद ले स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ़ लिया समर क्वीन माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल चुनी गई जिसे सचिव निकहत करीम मलिक ने टियारा पहना कर केक काट उपहार दे सम्मान किया सभी ने खुब मस्ती की गर्मी के कारण कोई घर से निकल नहीं पा रहा ऐसे में सभी ने एक दूसरे से मिल खुशियाँ बाटी जिसमें सभी लीनेस सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डा . शालू पाहवा, पूर्व एरिया आफिसर लीनेस लता नायक, चेयरपर्सन लीनेस राम कुंवर साहु, लीनेस अनीता सिंह, चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह, लीनेस ललिता साहु, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन, लीनेस लछ्मी रेड्डी, रफत करीम एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।