कलेक्टर जनदर्शन में कुल 18 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती – जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता निवासी रूमा महेश सारथी ने महतारी वंदन योजना ई केवाईसी तथा ग्राम पोता के नल जल योजन पूर्ण रूप से अधुरा है ठेकेदार को अंतिम किस्त की राशि जारी न करने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कोटेतरा निवासी भरोस कुमार चन्द्रा प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास ने रुके हुए वेतन वृद्धि अप्राप्त वेतन एवं पदोन्नती वेतन मान की राशि प्रदाय करवाने के संबंध, तहसील अडभार अंतर्गत ग्राम चरौदा निवासी चेतन दास महंत ने भूमिहीन सुची में नाम कट जाने के के बाद पुनः नाम जोड़ने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम परसापाली निवासी बसंत कुमार एवं ग्राम पलाडी कला निवासी रविशंकर साहू ने गैस सिलेंडर वापसी दिलाने के संबध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ निवासी दादूराम, सहदेव चन्द्रा तथा समस्त ठाकुरदिया पारा ने ठाकुरदिया पारा ग्राम पंचायत काशीगढ़ जनपद पंचायत जैजैपुर के आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 2 में भवन के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।


