सिंघी तराई वेदांता पावर प्लांट प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के नेतृत्व में 10 सदस्य जांच टीम ने वेदांता पावर प्लांट घटनास्थल का निरीक्षण किया


सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जिले के सिंघी तराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के नेतृत्व में जांच टीम वेदांता पावर प्लांट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस द्वारा 10 सदस्यों की जांच टीम गठित की गई जिसमें चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू विधायक ब्यास कश्यप, विधायक राघवेंद्र सिंह, विधायक अटल श्रीवास्तव जय सिंह अग्रवाल पूर्व विधायक नोबेल वर्मा जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल जिला अध्यक्ष अग्रवाल पावर प्लांट के अंदर घटना स्थल का निरिक्षण कर
रायगढ़ घायल मरीजों का इलाज चल रहा है मुलाकात करने पहुंचे जहां परिजनों से चर्चा की
साथ ही
प्लांट प्रबंधन एवं प्रशासन। से मुलाकात कर मृतक एवं घायल मजदूरों के संबंध में चर्चा किया रायगढ़ में प्लांट में घायल मरीजों से भेट मुलाकात कर जानकारी ली घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर से नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने घायलों का उचित इलाज के लिए दिशा निर्देश देते हुए कहा घायलों का समुचित इलाज हो और किसी प्रकार
लापरवाही ना बरतें जांच के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार प्रशासन एवं प्लांट प्रबंधन की लापरवाही बताया महंत ने कहा वेदांता ने पुराना जंग लगा हुआ पावर प्लांट खरीदा गया था और उसे बिना मेंटेनेंस कार्य के प्लांट को चालू कर और अधिक उत्पादन लेने के कारण यह घटना घटी है इस बात से प्रतीत होता है के वेदांता पावर प्लांट समूह को मजदूरों के मौत की कोई परवाह नहीं है हमारे द्वारा मजदूरों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार प्लांट में और घटना ना हो इसको लेकर कदम उठाए जाएंगे जांच टीम के साथ मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरोज डनसेना, जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा खुटें, गुलजार सिंह ठाकुर नगर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष राकेश राठौर विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर अमित राठौर साधेश्वर का गबेल नीतेश गबेल, शम्स तमरेज खान, संतोष सोनी, कालू रघुनाथ अग्रवाल, जीवेन्द्र राठौर, , भुरू अग्रवाल, विशाल जांगड़े, रथराम पटेल,रविन्द्र राठौर, पवन साहू,बलराम पाण्डेय, बंसी खांडे विनय चंद्रा सहित सैकड़ो की संख्या में जिला ब्लॉक नगर कांग्रेस कार्यकर्ता सदस्य गण उपस्थित थे।


