श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५२ वीं महाआरती में पंडित राजू भट्ट हुए शामिल

महाआरती हिंदुत्व जागरण की दिशा में सशक्त पहल – अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की १५२ वीं महाआरती में पंडित राजू भट्ट (उत्तराखंड) ने हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि हनुमान लला की कृपा से महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला जिसके लिए मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती हिंदुत्व जागरण की दिशा में सशक्त पहल है ।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, चमेली संतोष देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार– सहस अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार नयना देवांगन के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा,अमित तंबोली पप्पू खर्रा के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा ५०१ नारियल का भोग चढ़ाया गया। साथ ही चमेली संतोष देवांगन के सालगिरह पर भोग प्रसाद चढ़ाया गया।
सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव,रमेश सरस्वती यादव स्वाति दास तथा सुंदरकांड गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, एकांश बरेठ, पंकज बंसल, आरोही अग्रवाल, लीना विकास बरेठ के द्वारा कराया गया।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।


