सक्ती

विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घिवरा का मामला

बिर्रा – शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर घिवरा में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। जो बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्कूल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। जिम्मेदार शिक्षा विभाग और विद्युत विभाग की लापरवाही से ट्रांसफार्मर का इस तरह खुला और असुरक्षित होना कभी भी बड़ी घटना घट सकता है।
गौरतलब है कि विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला घिवरा के विद्यालय परिसर में स्थित  विद्युत ट्रांसफार्मर को लगाकर विद्युत विभाग खुला छोड़ दिया है। बिना सुरक्षा और घेरा किए विद्युत ट्रांसफार्मर को खुला में लगाना विद्युत विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही को उजागर करता है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने कई बार संबंधित शिक्षा विभाग और विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी लिखित में दिया गया है।लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बारिश के मौसम में करंट फैलने और हादसे की आशंका और भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया या उचित सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया, तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है।  जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी। बहरहाल कारण चाहे जो भी हो शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घिवरा पढ़ने वाले बच्चों को विद्यालय परिसर में विद्युत विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर लगाकर खुला छोड़ने से बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर अध्ययन करने वाले छोटे-छोटे बच्चों ने ट्रांसफार्मर को अन्यत्र हटाने की मांग किए हैं ट्रांसफार्मर को अन्यत्र हटाने के लिए शिक्षा विभाग के अलावा विद्युत विभाग को भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है।