सक्ती
ऑल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती ने किया पौधारोपण

सक्ती । ऑल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लीनेस शोभा सिहं ने अपने विषय वृक्षारोपण के तहत् अध्यक्ष विजया जायसवाल के नेतृत्व में शिशु भारती स्कूल के प्रांगण में फलदार, छायादार पौधों का रोपण कर उसको संरक्षित कर बड़ा करने का संकल्प लिया और कहा कि सभी को अपने जीवन में एक पौधा लगा उसे बड़े होने तक संरक्षित करना चाहिये एवं अपने आस पास के घरो में एक एक पौधा दे कहा कि पोधे को लगा बड़ा होने तक देखरेख करे। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सह सचिव अनीता सिहं, कोषाध्यक्ष अनीता राठौर,लछ्मी रेड्डी, सुमन सिहं,निकहत करीम,पूनम साहु,कलेश्वरी साहु,मीरा देवागंन,विनीता जायसवाल रीता राज सिदार विद्यालय की संस्थापक ममता त्रिपाठी उपस्थित रही।


