सक्ती

जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों से स्थगित

सक्ती – जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय सक्ती के नंदेली भाठा मैदान सक्ती में दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजे से आयोजन किया जाना था। जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त तिथि को आयोजित जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।