सक्ती

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 को लेकर सक्ती जिले में चल रही जोर- शोर से तैयारियां, 1 नवंबर को सुबह से लेकर शाम तक होंगे कई कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 को लेकर सक्ती जिले में चल रही जोर- शोर से तैयारियां, 1 नवंबर को सुबह से लेकर शाम तक होंगे कई कार्यक्रम kshititech
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 को लेकर सक्ती जिले में चल रही जोर- शोर से तैयारियां, 1 नवंबर को सुबह से लेकर शाम तक होंगे कई कार्यक्रम kshititech

सक्ती जिले का प्रथम राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा जेठा के कलेक्ट्रेट मैदान में

बच्चों के लिए लिए खासतौर पर लगाए गए झूले

सक्ती । छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 वें राजस्व जिले के रूप में 9 सितंबर से अस्तित्व में आए सक्ती जिले में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 का राज्य स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा के मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया गया है, तथा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव होंगे तथा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जैजैपुर के विधायक केशव प्रसाद चंद्रा, जिला पंचायत जांजगीर चांपा की अध्यक्ष श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेशराठौर,नगरपालिका सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, जनपद पंचायत जैजैपुर की अध्यक्ष श्रीमती रोशनी कुलदीप चंद्रा, नगर पंचायत बाराद्वार की अध्यक्ष श्रीमती रेशमा विजय सूर्यवंशी, जनपद पंचायत मालखरौदा की अध्यक्ष श्रीमती लकेश्वरी देवा लहरें, नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जनपद पंचायत डभरा की अध्यक्ष श्रीमती पत्रिका दयालचंद सोनी, नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा गर्ग, नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल एवं नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे,‌।

सुबह से लेकर शाम तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

उक्त आशय की जानकारी देते हुए सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना आईएएस ने बताया है कि 1 नवंबर को सुबह 9:00 बजे क्रिकेट मैच, दोपहर 3:30 में रंगोली, 4:30 में पेंटिंग, 5:30 बजे मुख्य अतिथि का आगमन और उनका स्वागत किया जाएगा, उसके बाद स्टॉल निरीक्षण ,6:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 6:30 बजे युवा मितान कार्यक्रम, 7:30 बजे आदिवासी नृत्य , 8:00 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 8:30 बजे पंथी नृत्य और अन्य प्रोग्राम और 9:00 बजे हास्य कवि सम्मेलन का प्रोग्राम रखा गया है । जिला प्रशासन सक्ती की जिले के सभी नागरिकों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है‌।