तिरंगा यात्रा एवं हरघर तिरंगा को लेकर भाजपा सक्ती नगर मंडल की बैठक संपन्न

सक्ती – भारतीय जनतापार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा के मार्गदर्शन में सक्ती नगर मंडल की आवश्यक बैठक आज दिनांक 08/08/25 को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय सक्ती में आहूत की गई जिसमें आने वाले स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर मार्गदर्शन दिया गया जहां प्रत्येक बूथों में घर घर तिरंगा झंडा लगाए जाने हेतु भाजपा कार्यकर्ता सक्रियरूप शामिल रहेंगे भाजपा का सदस्य आस पड़ोस के साथ अपने घरों में भी तिरंगा फहराए एवं झंडा के साथ अपना शेल्फ़ी जरूर खींचे तिरंगा झंडा सम्मान के साथ व्यवस्थित जगहों पर लगाया जाएं इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र जी, सक्ती नगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी, जिला कोषाध्यक्ष राम नरेश यादव जी, साहू, रोशन राठौर, रामावतार साहू, अनिता सिंह, ललीता साहू, मीडिया प्रभारी आदित्य अग्रवाल, भुनेश्वर यादव, सूरज देवांगन, आदि उपस्थित रहे ।