अवैध रूप शराब रखने वाला आरोपी पवन नाग साकिन बुधवारी बाजार सक्ती को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा अवैध जुआ/सट्टा तथा नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक हरिश यादव मार्गदशन में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा था कि दिनांक 17.12.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि ध्रुव सारथी के घर सामने बुधवारी बाजार सक्ती में पवन नाग भारी मात्रा मे देशी व विदेशी शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के गवाहान के विधिवत रेड कार्यवाही कर आरोपी पवन नाग पिता स्व0 बुटी नाग उम्र 37 वर्ष साकिन बुधवारी बाजार सक्ती को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 10 नग देशी प्लेन शराब, विदेशी शराब गोल्ड स्ट्रीम 02 नग, लण्डन रिजर्व 03 नग, सीजी 15 नग, सीडिकेट 05 नग, जम्मू 28 नग कुल 63 नग देशी व विदेशी शराब, जुमला 11लीटर 340 एमएल, कीमती 8560 रूपये बरामद किया गया। जिसे उपरोक्त शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज/लायसेंस हो तो प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिये जाने पर कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना लिखकर दिया। आरोपी पवन नाग का कृत्य धारा 34(2) एक्ट का घटित करना पाये जाने से देशी व विदेशी शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी पवन नाग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


