सक्ती नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा से देशवासियों में राष्ट्रीयता का भाव जागरण हो रहा है -चितरंजय पटेल
सक्ती – भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ आज तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई जिसमें घर घर से लोग निकल कर यात्रा में शामिल होकर आजादी के 75 वें वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया।
भारत माता झांकी, स्टेशन रोड से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा नगर के नवधा चौक, हटरी रोड, बाजार रोड, गौरव पथ होते हुए नगर के मुख्य मार्गों में भ्रमण करते हुए अग्रसेन चौक में आकर समाप्त हुई। 75 फीट विशाल तिरंगा ध्वज को हाथों में लेकर नगर के हर वर्ग से उत्साही जन नगर की सड़कों पर चल रहे थे तथा आजादी के अमृत उत्सव के खुशी से पूरा नगर सराबोर नजर आ रहा था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा को प्रभारी खिलावन साहू, रामअवतार अग्रवाल, चितरंजय पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा को आम लोगों के मन में देशभक्ति व राष्ट्रीय गौरव का भाव पैदा करने वाला बताया। इस यात्रा को सफल बनाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अमन डालमिया, अभिषेक शर्मा आदि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। इस तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत प्रोत राजनीतिक , सामाजिक, सांस्कृतिक व शौक्षिक आदि संगठन के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए जिसमें रामअवतार अग्रवाल, प्रीतम गेबल, प्रदीप गुप्ता, चितरंजय पटेल, खिलावन साहू, अनूप अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, संजय रामचंद्र, अमन डालमिया, धनंजय नामदेव, प्रेम पटेल, अभिषेक शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, विद्या सीदार, कमलेश जांगड़े, सूर्यप्रकाश, संजय कश्यप, हर्ष देवांगन, राजा सोनी, लखन नामदेव, गोपाल गौतम, ऋषि गोयल, गोविंद देवांगन, राजकमल राठौर, दीपक गुप्ता, रीता पटेल, अनिता यादव, गोविंदा निराला, विजय डालमिया, राजू सराफ, मयंक अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, प्रमेंद्र ठाकुर, कृष्ण गबेल, उदय वर्मा, योगेंद्र गबेल, राजा लोधी, अदित्य अग्रवाल, नरेंद्र रात्रै, पुष्पेंद्री कसेरा, उषा साहू आदि के साथ नगरवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही तथा आजादी के अमृत उत्सव की सभी लोगों को बधाईयां दी गई।