पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यकारिणी बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री भी शामिल हुए

सक्ती । शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अखरा भांठा सक्ती में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चन्द्रा , प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरान साहू , सत्येंद्र नाथ सोनी, भोजराम साहू जिला अध्यक्ष कीर्तन चंद्रा की उपस्थिति में हुईं। महामंत्री कवि वर्मा ने सभी पदाधिकारी का परिचय कराया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चन्दा ने सभी पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ घर घर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाएं के बारे में लोगों को घर घर जाकर बताना है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्तन चंदा ने अपने उद्बोधन में कहा सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित , महामंत्री मंत्री कवि वर्मा,देव कुमार साहू, मोचन साहू ,युवराज चंदा, दिनेश साहू,देव प्रसाद चंद्रा, अरविंद भार्गव, दीनदयाल गवेल, उमाशंकर साहू ,हीरा वैष्णव, गोपी जायसवाल, गजाधर,राम नरेश साहू, आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।