Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

सुभाष नगर शाखा में विजयादशमी उत्सव के साथ शस्त्र पूजन आयोजित

भारतीय संस्कृति का मूल भाव वसुधैव कुटुंबकम्-  तारिणीश गौतम
सक्ती –  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष पर सुभाष उप नगर शास्त्री नगर बस्ती का विजयादशमी महोत्सव शारदा श्री उद्यान में आयोजित किया गया जिसमें स्वयं सेवक बड़ी संख्या में पथ संचलन करते हुए समारोह स्थल में पहुंचे जहां शारीरिक प्रमुख नरेश सिंह के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों ने दंड संचलन, योग तथा शारीरिक अभ्यास प्रदर्शन के साथ ही शस्त्र पूजन किया गया। पश्चात कुंदन सिंह ने मंचासिन अतिथि नगर संघ संचालक प्रदीप शर्मा, तारिणीश गौतम मुख्य वक्ता (कुल सचिव, अटल विश्व विद्यालय), लव चौबे कार्यक्रम अध्यक्ष का परिचय दिया।
मुख्य वक्ता तारिणीश गौतम ने विजया दशमी उत्सव को संबोधित करते हुए बताया कि संघ सौ वर्ष का हो चुका है अर्थात हम भी शतायु प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में युवा शक्ति सशक्त है तथा भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् के भाव पर आधारित है अर्थात संघ परिवार भाव से संपूर्ण विश्व के रक्षण-पोषण पर विश्वास रखती है और इसी संस्कृति के पोषण-संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अनवरत प्रयत्नशील है जिसमें हमें अपने युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना होगा। नरेश सिंह ने एकल गीत प्रस्तुत किया तथा मनीष गौरहा (बस्ती प्रमुख) ने आभार प्रदर्शन किया। नरेंद्र साव, रत्नेश (शारीरिक प्रमुख), उमेश दुबे (कार्यवाह), सुभाष वारे, सुभाष गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि स्वयं सेवकों साथ नगर के नारी शक्तियों तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। उक्त जानकारी देते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने जानकारी दिया कि आज बरसते पानी में पथ संचलन के साथ स्वयं सेवकों के द्वारा शारीरिक अभ्यास, योग एवं दंड चालन का जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा बारिश में भी बड़ी संख्या में आगंतुकों की उपस्थिति रही।