सक्ती

अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया विशेष अभियान kshititech

सक्ती- पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के द्वारा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ शासन के मंसानुरूप गठित एसटीएफ टीम का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में गठन किया गया है जिसमें पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डभरा सुमित गुप्ता सदस्य व जिले के समस्त थाना प्रभारी किस टीम के सदस्य हैं पुलिस अधीक्षक सक्ती के मार्गदर्शन में एसटीएफ की टीम के द्वारा दिनांक 05.08.2026 को वेदांता सिंघीतराई थाना डभरा तथा आरके एम प्लांट उच्चपिंडा चौकी प्रोग्राम के लेबर कॉलोनी में निवासरत अवैध बांग्लादेशी तथा संदेही व्यक्ति पतासाजी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत बाहरी राज्यों से आये श्रमिकों किरायेदारों एवं अन्य व्यक्तियों के पहचान संबंधी दस्तावेज का सत्यापन किया गया तथा उनके पहचान पत्र निवास संबंधी जानकारी कार्य स्थल तथा उनके मोबाइल फोन को आवश्यकतानुसार चेक किया गया एवं पुलिस सत्यापन की स्थिति की जांच की गई टोल फ्री नंबर 1800 233 1905 का प्रचार-प्रसार किया गया अवैध रूप से निवास कर रहे संदिग्ध नागरिकों / अवैध बांग्लादेशी होने के संदेह पर उक्त टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर जानकारी देने हेतु निर्देश दिया गया साथ ही साथ कंपनी प्रबंधन ठेकेदारों एवं मकान मालिकों को भी निर्देशित किया गया कि वह अपने यहां कार्यरत / निवासरत बाहरी व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराये तथा बिना वैध पहचान एवं सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को रोजगार व आवास उपलब्ध न कराये उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डभरा सुमित गुप्ता चौकी प्रभारी का फगुरम उनि. अनवर अली चौकी प्रभारी छपोरा साउनि. संतोष तिवारी चौकी प्रभारी सकर्रा साउनि. के के राठौर व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 150 से 200 की संख्या में बाहरी प्रवासी व्यक्तियों को चेक किया गया भविष्य में भी सक्ती पुलिस द्वारा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के विरुद्ध सदन चेकिंग अभियान जारी रहेगी।