नाबालिग बालिका को बलात्कार कर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

जैजैपुर । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.08.2026 को रात्रि में आरोपी उमेश कुमार पलांगे पिता दौलत राम पलांगे उम्र 32 साल का मेरी नाबालिग भतीजी के घर अंदर घुसकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर उसके विरोध करने पर हांथ मे टांगी से चेहरा, सिर एवं गला मे प्राणघातक हमला कर दिया है जो अभी सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती है कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 131(7), 64(1), 109(1) बीएनएस 4 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जैजैपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर घटना में प्रयुक्त खून लगे कुल्हाड़ी क़ो भी जप्त कर लिया गया है। एवं आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी पकडा गया जिसे काडाई से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को पीडिता के साथ अप्रिय घटना कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 06.08..2026 के 23.30 बजे गिर. किया गया। देर रात्रि हो जाने से आज दिनांक 07.08.2026 न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी का जेल वारण्ट जारी करने पर उपजेल सक्ती दाखिल गया है।

