नगर के प्रसिद्ध हटरी चौक स्थित श्री राम मंदिर एवं हनुमान मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

सक्ती शहर हुआ राम भक्ति में सराबोरमंदिरों को आकर्षक ढंग से गया सजाया
मंदिरों को आकर्षक ढंग से गया सजाया







सक्ती । अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसको लेकर जिले के सभी राम भक्तों में भारी उत्साह का माहौल दिखा। आज पूरे प्रदेश सहित सक्ती नगर की हटरी चौक स्थित प्रसिद्ध श्री राम मंदिर एवं हनुमान मंदिर में भव्यता से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। इसी कड़ी में श्री राम मंदिर को फूलों, विद्युत झालरों, केसरिया झंडों से सजाया गया एवं केसरिया द्वार बनाया गया, महादेव के भक्तों के द्वारा मंदिर परिसर में आकर्षक रूप से प्रभु महादेव को भी सजाया गया, मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम शर्मा एवं अशोक शर्मा के द्वारा रामलला का पूजा पाठ , मंत्र उच्चारण ठीक उसी समय किया गया जिस समय अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं आरती की गई । प्रभु श्री राम को छप्पन भोग लगाया गया एवं मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, इस दिन सुबह से ही मंदिरों में प्रभु के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मोहल्ले वासियों द्वारा भगवान का सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, बैंड बाजा बजवाकर नाच गाकर अपनी खुशी जाहिर की ,पटाखे फोड़ कर दीपावली की तरह महोत्सव मनाया। इसी तरह हनुमान मंदिर में भी बैंड बाजा के साथ आरती की गई एवं प्रसाद का वितरण किया गया, रात्रि लोगों ने आकाश दिया भी जलाया। शहर के सभी लोग राम भक्ति में सराबोर दिखे और पूरे नगर में उत्साह का माहौल रहा।


