विधानसभा क्षेत्र सक्ती, चंद्रपुर एवं जैजैपुर की निर्वाचक नामावली के प्रारूप का हुआ प्रकाशन

सक्ती – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35-सक्ती, 36-चंद्रपुर एवं 37-जैजैपुर की निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तैयार निर्वाचक नामावली की प्रति कार्यालयीन समय में कलेक्टर कार्यालय तथा विधानसभा क्षेत्र 35-सक्ती, विधानसभा क्षेत्र 36-चंद्रपुर एवं विधानसभा क्षेत्र 37-जैजैपुर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। निर्वाचक नामावली के लिए अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। प्रकाशित निर्वाचक नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने के संबंध में आक्षेप अथवा किसी प्रविष्टि की विशिष्टियों के संबंध में कोई आपत्ति होने पर संबंधित व्यक्ति निर्धारित प्रारूप-6, 7 एवं 8 में अपना आक्षेप 11 दिसंबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। एक पात्र नागरिक जो 01.01.2027 वर्ष में पश्चातवर्षी अर्हता तारीखों अर्थात 01 अप्रैल 2027, 01 जुलाई 2027 या 01 अक्टूबर 2027 में से अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला है। वह भी सूचना तारीख से अग्रिम में प्ररूप 6 में निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए दावा कर सकेगा और उस पर संबंधित अर्हता तारीख के संदर्भ में संबंधित तिमाही में विचार एवं विनिश्चय किया जाएगा। हर ऐसा दावा या आक्षेप या तो कलेक्टर कार्यालय में या समस्त संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या बूथ लेवल अधिकारी के समक्ष पेश किया जाए या नीचे दिए गए पते पर निर्धारित तिथि तक डाक द्वारा भेज जा सकता है।
