सक्ती

डॉ. महंत ने दिवाली पर सक्ती विधानसभा क्षेत्र को दी 2 करोड़ 96 लाख के विकास कार्यों की सौगात

दृष्टिबाधित बच्चों को मिलेगा अपना आशियाना: भवन निर्माण के लिए ₹10 लाख स्वीकृत

सक्ती – नेता प्रतिपक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विधायक डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेसजनों, बूथ मंडल के कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम जन के आग्रह पर विधायक निधि से दो करोड़ छियानवे लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए हमर सक्ती को कुल 74 विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त सम्बंध में डॉ. चरणदास महंत के कलेक्टर कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विधायक व नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर जिला सक्ती एवं जांजगीर-चांपा को वित्तीय वर्ष 2026-27 के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि कार्य स्वीकृत किए जाने बाबत पत्र प्रेषित किया है।
जिसमें दृष्टिबाधित बच्चों हेतु भवन निर्माण 10 लाख रुपये, सकरेली बा, गतवा, पालड़ी कला, डेरागढ़, सरवानी स, रेडा, सजुर्नी, टेमर, सकरेली खुर्द, चमरा, बरपाली, मरकाम गोढ़ी, परसदा खुर्द, लहंगा, गढ़गोढ़ी, खर्रीपारा, बेल्हाडीह, नन्दौर खुर्द में छतदार चबूतरा निर्माण कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम प्रदान को दो लाख पचास हजार रुपये, ग्राम मसानिया खुर्द में आदिवासी समुदाय की मांग पर बूढ़ादेव स्थल के पास चबूतरा तीन लाख रुपये, उपकाचुवा, नवापारा खुर्द, रगजा, भद्रीपाली, कुरदा, पुटेकेला, अचानकपुर, बोकरामुड़ा, बैलाचुआ, जोगरा, पनारी, किरारी, नन्देली, आमापाली, बोरदा, बगबुड़वा, रैनखोल, कंदनारा, तुर्री, लिमतरा, सिंघनसरा में प्रत्येक कार्य पांच लाख रुपये की मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय, मोहगांव, जूनवानी, नवापारा कला, डोलनार, घुइछुआ, बोइरडीह में मंगल भवन निर्माण हेतु पांच लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र सक्ती के जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत सारागांव में तीन नग छतदार चबूतरा, जिसमें नवीन बाजार में आठ लाख रुपये, सूर्यवंशी मोहल्ला में तीन लाख रुपये, वार्ड नं. 1 में तीन लाख रुपये, लच्छनपुर में छतदार चबूतरा छह लाख रुपये, बालपुर, अमझर, कुम्हारी खुर्द, रिसदा, भगोडीह, बहेराडीह, संजय ग्राम, अफरीद, कोसमंदा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो लाख पचास हजार रुपये, सोनिया पाठ छतदार चबूतरा तीन लाख रुपये, सिवनी च महामाया मंदिर के पास चबूतरा तीन लाख रुपये एवं पोड़ीखुर्द, परसापाली, झिका, कड़ारी, गीदौरी में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय, नवागांव गुर्दा एवं महुदा महादी में मां मंगल भवन निर्माण हेतु प्रत्येक कार्य हेतु ₹5,00,000 स्वीकृत किया गया है।
ग्राम पंचायत झरना में छतदार चबूतरा हेतु ₹3,00,000, ग्राम पंचायत खामियां में छतदार चबूतरा हेतु ₹2,00,000 एवं ग्राम पंचायत गहरीनमुंडा के आश्रित ग्राम जॉब में काली मंदिर के पास छतदार चबूतरा हेतु ₹2,50,000 शीघ्र स्वीकृति हेतु पत्र प्रेषित की गई है। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण जनों ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सक्ती हम सब की मांग पर लगातार सक्ती को विकास की ओर अग्रसर कर रहा है, डॉ. चरणदास महंत छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं की बातों पर ध्यान देते हैं, विकास कार्यों में सक्ती विधानसभा क्षेत्र अग्रणी है। विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने निर्माण एजेंसी व सरपंच गणों से आग्रह किया है कि कार्य प्रारंभ होने पर बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, पंचायत कमेटी, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित करने की बात कही।