दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में युवाओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
सक्ती – युवाओं की प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेजेस स्कूल सक्ती में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में युवाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर टिकेश्वर गबेल, अभिषेक शर्मा, चितरंजय पटेल, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश सिंह राजपूत, हरि पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
युवा महोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता और कौशल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
