सक्ती

बिर्रा चौक में यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां, ड्यूटी के दौरान मोबाइल में इंटरनेट से गेम खेलने का आरोप

बिर्रा चौक में यातायात व्यवस्था पर सवाल, आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर कब पड़ेगी

बिर्रा चौक में यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां, ड्यूटी के दौरान मोबाइल में इंटरनेट से गेम खेलने का आरोप kshititech

सक्ती / बिर्रा- यातायात नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी जिन पुलिसकर्मियों पर है, उन्हीं की ड्यूटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बिर्रा के बस स्टैंड चौक में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही के द्वारा 28 अक्टूबर दिन बुधवार को दोपहर के समय में मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग करते हुए गेम खेलने का मामला सामने आया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब ड्यूटी के समय ही ध्यान मोबाइल गेम पर रहेगा, तो यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी आखिर कौन निभाएगा।
चौक पर यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान मोबाइल इंटरनेट चला कर गेम खेलने की शिकायत यदि सही पाई जाती है, तो यह गंभीर लापरवाही का मामला हो सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारियों को इस मामले की जानकारी है क्या यातायात विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस पर संज्ञान लेंगे या मामला यूं ही अनदेखा कर दिया जाएगा।
मीडिया की नजरों के सामने भी यदि ऐसी स्थिति दिखाई दे रही है, तो विभागीय निगरानी और जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
अब देखना होगा कि यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं। जनता को नियमों का पाठ पढ़ाने वाले विभाग को अपनी ड्यूटी में भी जिम्मेदारी और अनुशासन सुनिश्चित करना होगा।