अर्नब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी

सक्ती – अर्नब साइक्लोन के प्रभाव से जिले में वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे क्रियाशील रखा जाएगा, ताकि आपात स्थिति में आम नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिले में संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
जिले में बाढ़ अथवा किसी अन्य प्राकृतिक आपदा से संबंधित सूचना देने, सहायता प्राप्त करने तथा आपात स्थिति की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने के लिए नागरिक जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07752299304 तथा तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर, तहसील चंद्रपुर के लिए 9131970250, तहसील डभरा के लिए 9340469014, तहसील हसौद के लिए 9301102940, तहसील मालखरौदा के लिए 7697275477, तहसील अड़भार के लिए 7354478320, तहसील जैजैपुर के लिए 7806074071, तहसील भोथिया के लिए 6263081370 तथा तहसील नया बाराद्वार के लिए 9244008369 तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही आमजन अपने नजदीकी एसडीएम कार्यालय व तहसील कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आपदा की स्थिति में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नियंत्रण कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की निर्धारित पालियों में ड्यूटी लगाकर आपदा से संबंधित सूचनाओं की निगरानी, आवश्यक समन्वय तथा राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
